Prayagraj Accident: प्रयागराज से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां बस और कार के बीच जोरदार हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों वाहनों में महाकुंभ के भक्त सवार थे।
कार और बस के बीच हुए भीषण हादसा प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर बताया जा रहा है जिसमें 10 लोगों की जान चली गई और 19 लोग घायल है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि यह हादसा शुक्रवार 14 फरवरी रात करीब 12:00 बजे हुआ।
प्रयागराज में हुए दुखद घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल का उपचार करने के निर्देश दिए।