71 हस्तियां हुई पद्म सम्मान से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया….

President Present Padma Award 2025: 28 अप्रैल सोमवार को  राष्ट्रपति भवन में आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा देश के गौरव बढ़ाने वाले लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इन अवार्डों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल है। जिसमें से 6 लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।

पद्मश्री से किया सम्मानित

इसके साथ ही, प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया था।

पद्म भूषण से किया सम्मानित

इसके अलावा, तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं में नंदामुरी बालकृष्ण गरु और अजित कुमार को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

सीएम धामी ने किया x पर किया पोस्ट

आपको बता दें, सभी पद्मश्री अवॉर्ड विजेताओं को पोस्ट कर सीएम धामी ने बधाई दी है। X पर पोस्ट करते हुए सीएम धामी ने लिखा की– “आज आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, पद्म पुरस्कार से सम्मानित समस्त महानुभावों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इन विभूतियों ने अपने कार्यों और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। आप सभी की जीवनगाथा आने वाली पीढ़ियों को सेवा, साधना और श्रेष्ठता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेगी।”

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.