Road Accident In Haldwani : हल्द्वानी में हुए भीषण हादसे में गई 6 लोगों की जान, घायलों का अस्पताल में जारी इलाज

उत्तराखंड के हल्द्वानी में मैक्स वाहन (Road Accident In Haldwani) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। आप बता दें कि घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में किया जा रहा है। यह हादसा पटलोट जाते समय झड़गांव के पास 100 मीटर गहरी खाई में मैक्स गिरने से हुआ।

आपको बता दें कि हल्द्वानी में हुए हादसे की खबर बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। मैक्स वाहन ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से 2 किलोमीटर पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक के साथ ही वाहन में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि वाहन में 10 लोग सवार थे। Road Accident In Haldwani

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा ही पुलिस और प्रशासन को दी गई। आधे घंटे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया।

मृतकों की जानकारी | Road Accident In Haldwani

भुवन चंद्र भट्ट (30)पुत्र डुंगर देव भट्ट निवासी पुटपुड़ी, कविता परगांई (13) पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, पार्वती देवी (33) पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट, उमेश परगांई (38) पुत्र हरीश परगांई निवासी भद्रकोट, ममता भट्ट (19) पुत्री भोलादत्त निवासी पुटपुड़ी, और महेश चंद्र परगांई (36) पुत्री रमेश चंद्र की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में हुए सभी घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में किया जा रहा है आपको बता दें कि सभी मृतक भीमताल विधानसभा के ओखलाकांडा क्षेत्र के रहने वाले हैं I जानकारी के अनुसार इस सड़क पर कई बार बड़े हाथ से हो चुके हैं लेकिन प्रशासन का इसपर का कोई असर नहीं हो रहा है। Road Accident In Haldwani

यह भी पढ़े |

नैनीताल में कार हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत, 11 घायल, नींद के कारण हुआ हादसा

Leave a Comment