Road Accident In Karnprayag: कर्णप्रयाग से एक दुखद सड़क हादसे की खबर आई है। गुरुवार को हुए इस हादसे में स्कूल के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे, जब उनकी टैक्सी आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में करीब छह से सात बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बच्चों के परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।
7 बच्चे घायल
शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे हैं बच्चों की टैक्सी के हादसे की घटना गुरुवार की बताई जा रही है। हादसे में 6 से 7 बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज कर्णप्रयाग के उप जिला अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें |
नोएडा से मसूरी घूमने आए पर्यटकों का हुआ दर्दनाक हादसा, 6 थे सवार, 2 की गई जान…..
Short URL: https://theindiainsights.com/9uvm