Uttarakhand : लगातार बारिश के चलते सड़के प्रभावित, मलबा और पत्थर आने से आवाजाही बंद..

Roads affected due to continuous rain in Uttarakhand : उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आज भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया दिया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडलाइंस सेल ने कई जिलों के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के लिए अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी भी जारी की है। राज्य में लगातार बारिश के चलते चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है। बता दे यमुनोत्री घाटी में मध्य रात्रि से लगातार हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी सहित कई जगहों पर मलबा और पत्थर आने से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

राज्य में नदी-नाले उफान पर

इसके साथ ही लगातार बारिश के चलते कर्णप्रयाग सिमली मार्ग पर भी बुलडोजर गिरा। बारिश का सबसे बड़ा असर सड़क संपर्क पर पड़ रहा है। श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच सिरोबगड़ में बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन के कारण बंद हो गया था जिसे अभी यातायात के लिए खोल दिया गया। दोनों और वाहनों की लंबी कटारे लग गई थी।

वही केदारनाथ हाईवे के बांसवाड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। राज्य में नदी-नाले उफान पर है, अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरनाक स्तर पर तूफान मार रहे हैं। वही नारायणबगड़ के थरालीबगड़ बाजार में एक बार फिर मलबा घुसने से हाईवे बाधित हो गया, जिसे BRO द्वारा 20 जुलाई यानि आज सोमवार सुबह मलबा हटाकर खोल दिया गया है।

वहीं भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन द्वारा बागेश्वर को छोड़कर चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी समेत 11 जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दे सभी आंगनबाड़ी केंद्र और उसकी कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद रहेंगे।

Srishti
Srishti