स्कॉटलैंड में 23rd Commonwealth Games की शुरुआत, 74 देश और करीब 3 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा…

Scotland, launched 23rd Commonwealth Games : ग्लासगो में 23 में कॉमनवेल्थ गेम्स का शंखनाद हो चुका है रंगारंग इनडोर सेरेमनी के साथ खेलों की शानदार शुरुआत हुई।

स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत

स्कॉटलैंड में ग्लासगो ने गुरुवार यानी 23 जुलाई को 23वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत की जिस दौरान एक खास स्कॉटिश ओपनिंग सेरिमनी में वाइब्रेंट कल्चर भी देखने को मिला। आपको बता दें किंग चार्ल्स 3 ने OVO हाइड्रो में क्वीन कैमरा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्न हैम और कॉमनवेल्थ खेल के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे की मौजूदगी में खेल शुरू किए। यह स्कॉटिश शहर में 12 साल में दूसरी बार मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट होस्ट करने का मौका था।

वही किंग चार्ल्स 3 ने कॉमनवेल्थ डे 10 मार्च 2025 पर बंकिम गम पैलेस में किंग्स बैटल में रखा मैसेज पड़ा जिसके साथ ही गेम्स की ऑफिशियल ओपनिंग हुई जो 2 अगस्त तक चलेगी और यह पहला कॉमनवेल्थ गेम ओपनिंग सेरिमनी है जो इनडोर रहेगा। बताया जा रहा है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 74 देश के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जिसमें अफ्रीकी देशों ने 13000 क्षमता वाले इनडोर एरीना मे राष्ट्रों की परेड का नेतृत्व किया। उसके बाद अमेरिका, एशिया,कैरेबियन,ओशिनिया और यूरोप के देशों ने भी हिस्सा लिया।

इंडियन टीम एथलीट्स परेड में शामिल

ओपनिंग सेरेमनी में स्कॉटिश लाइनअप की झलक भी देखने को मिली। सेरेमनी में ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर सॉन्गराइटर केटी टुनस्टॉल और टॉम वॉकर भी थे।और नीना नेस्बिट, कैलम बिट्टी,नाथन इवांस, सेंट PHNX और इलेक्ट्रो सेल्टिक जोड़ी वॉल्टस ने भी परफॉर्म किया। साथ ही मेल मेंबर्स ने फॉर्मल सूट और फीमेल पार्टिसिपेंट्स ने ट्रेडिशनल साड़ी और ब्लेजर पहना हुआ था जिसके चलते इंडियन टीम एथलीट्स की परेड में शामिल हुए जहा ऑडियंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन के नेतृत्व में झंडा और बैटन लेकर भारतीय दल ब्रूनेई दारुस्सलाम के बाद मलेशिया से पहले आये। भारत का प्रतिनिधित्व 8 शारीरिक रूप से सक्षम और पांच पैरा खेलों में 123 एथलीट कर रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2026 को आयोजित करने वाला देश स्कॉटलैंड ने मल्टी स्पॉट इवेंट की परंपरा के अनुसार सबसे आखरी में एंट्री की। जानकारी के मुताबिक कॉमनवेल्थ गेम 2026 में 74 कॉमनवेल्थ देशों और क्षेत्र के लगभग 3000 एथलीट अगले 10 दिनों में चार जगह पर 10 खेलो में हिस्सा लेंगे और 215 मेडल जीतेगे।

गेम्स को विजन और मजबूती मिलेगी

आपको बता दें कि 6 खेल एक साथ पैरा इवेंट होस्ट करने जा रहे हैं जिससे ऑर्गेनाइजर्स के सबको साथ लेकर चलने वाले गेम्स को विजन और मजबूती मिलेगी। साथ ही इस बार कॉमनवेल्थ गेम का बजट कम बताया जा रहा है जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बढ़ते खर्च को देखकर इवेंट से हटाने के बाद ग्लासगो ने इसे होस्ट करने की जिम्मेदारी ली। 2014 में सफलता से इस इवेंट को आयोजित करने के बाद स्कॉटिश शहर ने एक बार फिर इसके लिए दरवाजा खोल दिया है इस बार यह इवेंट लगभग 160 मिलियन पाउंड के बजट पर हो रहा है।

भारत करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम की मेजबानी

भारत ने बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 गोल्ड मेडल 61 मेडल जीते थे लेकिन इस बार शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन,कुश्ती और क्रिकेट जैसे पारंपरिक रूप से ज्यादा मेडल जीतने वाले खेलों के न होने से मेडल की संख्या पर भी असर पड़ेगा। साथ ही आपको बता दें 2030 में भारत अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम के अगले एडिशन की मेजबानी कर रहा है जो 17 खेलो के साथ एक फुल-फ्लेज्ड इवेंट रहेगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में शुरू हुए 23वे कॉमनवेल्थ गेम 2026 के चलते सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भारतीय दल को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे एथलीट पूरे जुनून, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की भावना के साथ इन खेलों में भाग देंगे “हमारे खिलाड़ियों का कौशल और समर्पण हमेशा अनगिनत भारतीयों को प्रेरित करता है”।

Srishti
Srishti