Shefali Jariwala Passes away: “कांटा लगा गर्ल” के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। शेफाली का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। शेफाली के अचानक हुए निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक शेफाली का निधन हो चुका था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
शेफाली के शव का कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शेफाली के पति पराग त्यागी, उनकी बहन और पिता भी अस्पताल पहुंचें। आपको बता दें कि बीते 15 सालों से शेफाली मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी।