Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग द्वारा आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन बन रहा मुसीबत…..

Uttarakhand Weather News

मौसम विभाग द्वारा देहरादून के साथ आज 7 जिलों में भारी बारिश (Uttarakhand Weather News) का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश के आसार। भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी (Uttarakhand Weather News) आपको बता दे मौसम विभाग के निदेशक द्वारा जानकारी दी गई कि आज देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश का अनुमान लगाने के साथ मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही अन्य जनपदों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत (Uttarakhand Weather News) आजकल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से कई जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी एक खबर बुधवार को चमोली जिले से सामने आई जिसमें भूस्खलन की चपेट में आने से एक जेसीबी चालक की दर्दनाक मौत हो गई।आजकल सड़क की कटिंग के चलते पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मालवा जेसीबी पर आ गिरा जिसके कारण चालक की मौत हो गई। उत्तराखंड में मानसून के दौरान ऐसी कई घटनाएं लागातार सामने आ रहीं हैं। Uttarakhand Weather News यह भी पढ़ें भेड़ियों का बदला, अब तक 10 लोगों को बनाया निवाला, लोगों में डर का माहौल………

Rain Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड की 159 सड़कें हुई बंद, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…………

Rain Alert in Uttarakhand

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का येलो अलर्ट (Rain Alert in Uttarakhand) जारी किया गया है। अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी (Rain Alert in Uttarakhand) आपको बता दे उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज और हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। वहीं देहरादून में आज बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश होने की संभावना है। मलबा– बोल्डर आने से कई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त (Rain Alert in Uttarakhand) उत्तराखंड में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आपको बता दे मलबा और बोल्डर मार्ग पर आने से राज्य के लगभग 159 मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई है। इसमें चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, टिहरी और बागेश्वर जिलों में कई मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। देहरादून में भी लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों की हालत गढ्ढों से खराब हो गई है। खराब हुए मार्ग में बॉर्डर रोड, राज्य मार्ग और ग्रामीण मोटर मार्ग भी शामिल है। मोटर मार्गों में बाधा आने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Rain Alert in Uttarakhand यह भी पढ़ें उत्तराखंड बनेगा सीनियर सिटीजन पॉलिसी बनाने वाला पहला राज्य, जानिए क्या सुविधाएं कराई जाएगी उपलब्ध…….

Hemkund Yatra 2024: हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, 1 महिला घायल, बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरे

Hemkund Yatra 2024

हेमकुंड यात्रा साहिब मार्ग पर पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में (Hemkund Yatra 2024) आने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। भूस्खलन की चपेट में आई महिला (Hemkund Yatra 2024) आपको बता दें कल उत्तराखण्ड के हेमकुंड यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से काफी नुकसान हुआ है। पुलना में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। पुलना निवासी रजनी देवी घास लेकर आ रही थी जब अचानक वह मलबे की चपेट में आ गई। जानकारी के अनुसार उनके पैर में पत्थर लगने से उन्हें काफी चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। सड़क पर गिरे बोल्डर और मलबा (Hemkund Yatra 2024) वहीं दूसरी ओर अचानक हुए भूस्खलन से सड़क पर बोल्डर और मलबा जमा हो गया। बोल्डर गिरने से एक कार और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही इस भूस्खलन में जिला पंचायत के टिन शेड को भी काफी नुकसान हुआ है। गोविंद घाट थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई की सड़क पर जमा हुए बोल्डर और मलबे को हटाने के लिए वाहनों की आवाजाही भी सुचारू करवा दी गई है। फिलहाल भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए हेमकुंड और फूलों की घाटी जा रहे सभी पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित जगह पर रहने के लिए कहा गया है। Hemkund Yatra 2024 यह भी पढ़ें 5 जिलों में तेज़ बारिश का अलर्ट, जुलाई अंत तक ऐसा ही रहेगा मौसम, जाने पूरा मौसम अपडेट

Heavy Rain in Uttarakhand: भारी बारिश के चलते यमुना नदी ने दिखाया रौद्र रूप, देहरादून में भी आज स्कूल रहे बंद……

Heavy Rain in Uttarakhand

उत्तराखंड राज्य में लगातार भारी बारिश से लोगों को दिक्कतों (Heavy Rain in Uttarakhand) का सामना करना पड़ रहा है। द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम में भारी बारिश से रास्ते का पुल टूटने से आवाजाही ठप हो गई है जिसके कारण कांवड़िए भी फस गए हैं। मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बहा (Heavy Rain in Uttarakhand) आपको बता दे उत्तराखंड में आजकल भारी बारिश के चलते यमुना नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। यह भारी बारिश आजकल प्रदेश में आफत बनकर सभी को दिक्कत में डाल रही है। रुद्रप्रयाग जिले में रात बनतोली संगम पर भारी बारिश के कारण द्वितीय केदार मध्य महेश्वर धाम को जोड़ने वाला पुल बह गया जिसकी वजह से यातायात ठप हो गया और कई यात्रियों के साथ कांवडियों के फंसने की सूचना भी प्राप्त हुई। नुकसान का लिया जाएगा जायज़ा (Heavy Rain in Uttarakhand) जानकारी के अनुसार अभी तक यमुना नदी में उफान आने से कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर मलबा, बोल्डर और पत्थरों के इकट्ठे होने की वजह से मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का जायजा मार्ग खुलने पर लिया जाएगा जिसके लिए तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ जायजा लेने भेज दिया गया है।आपको बता दे रात भर जान की चट्टी यमुनोत्री के बीच अफरा तफरी मची रही जिसमें यमुना नदी का रौद्र रूप भी देखा गया। देहरादून के शिक्षा केंद्रों में एक दिन का अवकाश Heavy Rain in Uttarakhand भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा राज्य के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में भी रात भर से तेज बारिश देखी गई। तेज बारिश के चलते आज देहरादून शहर में एक से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षा केंद्र में अवकाश घोषित किया गया। मौसम विभाग द्वारा सभी को सचेत रहने का आग्रह किया गया है। Heavy Rain in Uttarakhand यह भी पढ़ें उत्तराखंड के कई जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, लगातार बरस रहे बदल…….

Bolder On Kotdwar Route : कोटद्वार–दुगड्डा मार्ग आज शाम तक बंद, रस्ते पर अचानक 100 मीटर तक गिरे बोल्डर, विभाग रस्ते खोले में जुटा

Bolder On Kotdwar Route

उत्तराखंड में मानसून आने के बाद लगातार (Bolder On Kotdwar Route) बारिश के कारण बोल्डर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में पौड़ी में बारिश के बाद बुधवार सुबह 5:00 कोटद्वार–दुगड्डा मार्ग पर भारी भरकम बोल्डर के लिए जिसके कारण आवाजाही बंद हो गई। रास्ते पर बोल्डर गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस की ओर से आने जाने वाले वाहनों को ऐतियात के तौर पर रोका गया। कोटद्वार–दुगड्डा मार्ग आज शाम तक बंद | Bolder On Kotdwar Route बुधवार 17 जुलाई पौड़ी में कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत बारिश होने के कारण दुगड्डा कोटद्वार मार्ग दुर्गा मंदिर के पास बड़ी संख्या में मलबा और बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। गनीमत यह रही के जिस दौरान पहाड़ी से बोल्डर गिरा, उस समय सड़क पर कोई वाहन गुज़र नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग पर आवाजाही ठप | Bolder On Kotdwar Route पहाड़ी से कोटद्वार मार्ग पर 100 मीटर तक बोल्डर गिरे हुए हैं। आपको बता दें कि है कोटद्वार दुगड्डा मार्ग नया डेंजर पॉइंट बन गया है। प्रशासन रास्ता खोलने की तैयारी में जुटा हुआ है। विभाग के ठेकेदार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह रास्ता खुलने में लगभग 6 घंटे का समय लग सकता है, जिसको देखते हुए आज पूरे दिन इस मार्ग पर आवाजाही ठप रहेगी। Bolder On Kotdwar Route यह भी पढ़े | बोल्डर आने से 1 घंटे बंद रहा हाइवे, गंगोत्री हाइवे पर वाहनों को करना पड़ा इंतजार