Air India: एयर इंडिया को मिले नये CEO, अर्फिका की कंपंनी को बनाया था नं०

Tewolde Gebremariam to Lead Air India as CEO: भारत की प्रचलित एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमारियम को अपना नया मुख्य अधिकारी यानी सीईओ और प्रबंधक निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है वह वर्तमान में एयर इंडिया कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे जो 30 सितंबर को अपना पद छोड़ेंगे।

टेवोल्डे गेब्रेमारियम इससे पहले इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में एयरलाइंस कंपनी ने दुनिया के सबसे सफल कंपनी और सबसे लाभदायक एयरलाइंस कंपनियों में अपनी पहचान बनाई। एयर इंडिया के साथ ही वह टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइंस में अब अपने बदलाव और विस्तार के लिए अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं।

वर्तमान में एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने साल 2022 से एयर इंडिया का नेतृत्व किया था और उनके कार्यकाल में एयर इंडिया ने कई बड़े बदलाव किऐ, हालांकि उनका कार्यकाल 2027 तक था लेकिन उन्होंने पहले ही 2026 में पद छोड़ने की इच्छा जताई और नए सीईओ की नियुक्ति की जिम्मेदारी भी निभाई। कैंपबेल विल्सन के नेतृत्व में एयर इंडिया ने एयरलाइंस के आधुनिकरण, नए विमान के बड़े ऑर्डर, टाटा समूह की एयरलाइंस के साथ एकीकरण और कोऑपरेटिव गवर्नेंस को मजबूत करने जैसे कई अहम कदम उठाए।

अर्फिका की कंपंनी को बनाया था नं०

एयर इंडिया कंपनी के बोर्ड के द्वारा दुनिया भर के कई योग्य उम्मीदवारों पर गोष्ठी करने के बाद टेटेवोल्डे गेब्रेमारियम को चुना गया। कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया के दौरान ऐसे इंसान की तलाश की जा रही थी जिसके पास किसी एयरलाइंस को बदलने, संचालक को बेहतर करने, सुरक्षा मानकों को मजबूत करने और लाभदायक विस्तार का अनुभव हो। इन सभी मामलों में टेवोल्डे गेब्रेमारियम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है जिस कारण उन्हें सीईओ पद के लिए चुना गया।

एयर इंडिया के नए सीईओ के तौर पर चुने जाने पर टेवोल्डे गेब्रेमारियम ने कहा कि एयर इंडिया जैसी ऐतिहासिक एयरलाइंस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। भारत तेजी से दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है, ऐसे समय में एयर इंडिया को वैश्विक स्तर की एयरलाइन बनाने का अवसर बेहद उत्साह पूर्ण है। उन्होंने भरोसा जाता है कि कर्मचारी प्रबंधन और सरकार के सहयोग से एयर इंडिया को भरोसेमंद सेवा, भारतीय आथित्य और दीर्घकालिक विकास के लिए नए मुकाम तक वह पहुंचाएंगे।

Srishti
Srishti