Tilu Rauteli Award 2024: तीलू रौतेली की जयंती आज, 13 महिलाएं तीलू रौतेली पुरस्कार और 32 महिलाएं होंगी आंगनबाड़ी सम्मान से सम्मानित

Tilu Rauteli Award 2024: उत्तराखंड की वीरांगना अदम्य साहसी और पराक्रमी वीर बाला तीलू रौतेली की आज जयंती है। उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली की जयंती पर उनको याद करते हुए पोस्ट लिखा। उन्होंने पोस्ट में लिखा “अदम्य साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति वीर बाला तीलू रौतेली की जयंती पर कोटिश: नमन। आप सभी नारी शक्ति के लिए एक आदर्श है। आपकी गौरवपूर्ण जीवन गाथा हम सभी के लिए प्रेरणादाई हैं।”

तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड में 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य चयनित महिलाओं को हरिद्वार बाइपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में सम्मानित करेगी। Tilu Rauteli Award 2024

आपको बता दें कि उत्तराखंड की महिलाओं और किशोरियों को अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिसमें उत्तराखंड की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में अपनी सेवाएं देने वाली देहरादून की डॉक्टर माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी शामिल है।

तीलू रौतेली सम्मान के लिए चयनित महिलाएं | Tilu Rauteli Award 2024

खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन के क्षेत्र में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

आंगनबाड़ी सम्मान के लिए चयनित महिलाएं | Tilu Rauteli Award 2024

अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा। Tilu Rauteli Award 2024

यह भी पढ़े |

राज्य के 3 जवानों को किया गया शौर्य चक्र और कीर्ति चक्र से सम्मानित, सीएम धामी ने भी दी बधाई

 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस के लिए खुशखबरी, सरकार नेशनल क्रिएटर अवार्ड से करेगी सम्मानित, पीएम मोदी ने को घोषणा |

 राज्य के 17 शिक्षक होंगे सम्मानित, शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए हुए चयनित |

Leave a Comment