उत्तराखंड के लिए खुशखबरी, जल्द खुलेगा त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का PMU..

Tribhuvan Sahkari University PMU will open in Uttarakhand : उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जहां त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के सहयोग से Project Management Unit स्थापित की जाएगी। इसको लेकर रविवार यानि 14 जून को सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिव सहकारिता डॉ. इकबाल अहमद और त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. शाश्वत विश्वास के बीच एमओयू साइन किया गया है।

आधुनिक तकनीको के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा

अगले 5 सालों के लिए किए गए इस समझौते के तहत स्थापित होन वाली प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र के नवाचार, अनुसंधान क्षमता विकास और संस्थागत सुदृढ़ीकरण का प्रमुख केंद्र बनेगी। बता दे यह यूनिट सहकारिता क्षेत्र में नई संभावनाओं की पहचान वैज्ञानिक अध्ययन नीति निर्माण में सहयोग तथा सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण के लिए कार्य करेगी।
साथ ही पीएमयू के जरिए प्रदेश की पैक्स (PACS), जिला सहकारी बैंक, बहुउद्देशीय सहकारी समितियां एवं अन्य सहकारी संस्थाओं के लिये प्रतिक्षण, क्षमता विकास, व्यावसायिक मॉडल निर्माण, विपणन सहायता प्रबंध सुधार तथा आधुनिक तकनीको के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी- डॉ. धन सिंह रावत

वहीं उत्तराखंड सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त हुई है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। जो हमारे लिए एक गौरव का विषय है।

उन्होने कहा कि यह पीएमयू सहकारिता के क्षेत्र में नवाचार, शोध और ज्ञान आधारित विकास का केंद्र बनेगी। इसके माध्यम से प्रदेश की सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, प्रतिस्पर्धी एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

वही त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शाश्वत विश्वास ने बताया कि उत्तराखंड के साथ किया गया यह समझौता सहकारिता क्षेत्र में ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएमयू के माध्यम से प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र की संभावनाओं का गहन अध्ययन किया जाएगा तथा राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को उत्तराखंड में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Srishti
Srishti