Tunnel On Moon : चांद के अपोलो 11 लैंडिंग साइड पर हुई गुफाओं की पुष्टि, भविष्य के लिए साबित होगी गेम चेंजर

चांद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वैज्ञानिकों (Tunnel On Moon) के द्वारा चांद पर गुफा मिलने का दवा किया गया है। जिससे वैज्ञानिकों को एक उम्मीद जागी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन गुफाओं का इस्तेमाल चांद पर ठहरने के लिए कर सकते है।

आपको बता दें कि इतालवी वैज्ञानिकों की एक टीम ने सोमवार 15 जुलाई को बताया कि चंद्रमा पर एक बड़ी गुफा होने के सबूत मिले हैं। यह गुफा अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से 400 किलोमीटर की दूरी सी आफ ट्रेंक्विलिटी में स्थित है। वैज्ञानिकों का दावा है कि चांद पर ऐसी सैकड़ो गुफाएं हैं और भी हो सकती हैं, जिनमें आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्री रह सकते हैं।Tunnel On Moon

चांद पर हुई गुफाओं की पुष्टि | Tunnel On Moon

इतालवी वैज्ञानिकों का कहना है कि जो अपोलो 11 लैंडिंग साइड के पास एक बड़ी गुफा मिली है, वह शांत सागर में एक ढह गई लावा ट्यूब के माध्यम से सुलभ है। नासा के लूनर रिकाॅनिसेंस ऑर्बिटर के रडार डेटा ने गुफा के अस्तित्व का पता लगाया है। जिससे भविष्य में संभावित चंद्र ठिकानों का संकेत मिल सकता है। यह खोज चंद्र भू-विज्ञान को समझने और विस्तारित मानव अन्वेषण मिशनों समर्थन करने में सहायता करेगी।

भविष्य के लिए साबित होगी गेम चेंजर | Tunnel On Moon

इस गुफा की खास बात यह है कि यह गुफा चांद पर उसे स्थान के पास में लिए जहां 55 साल पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन उतरे थे तो वहीं वैज्ञानिकों का मानना है कि वहां सैकड़ो और गुफाएं भी हो सकती हैं जिनमें एक दिन अंतरिक्ष यात्री ठहर सकते हैं। Tunnel On Moon

यह भी पढ़े |

ISRO Aims to Send Indian Astronaut to Moon by 2040, Faces Cost Challenges

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.