Uttarakhand High Court New Judge: उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट को एक और नए जज मिल गए हैं। कानून मंत्रालय के द्वारा अधिवक्ता आलोक मेहरा को नैनीताल हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि आलोक मेहरा को नए जज के रूप में नियुक्ति दिए जाने को राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी भी मिल चुकी है।
अधिवक्ता आलोक मेहरा को नैनीताल हाई कोर्ट के नए जज के रूप में नियुक्त किए जाने को लेकर भारत के कानून मंत्री एवं मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार देर शाम को पोस्ट कर जानकारी दी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 फरवरी को उत्तराखंड हाई कोर्ट के नए जज की नियुक्ति को मंजूरी दी थी जिसके बाद आलोक मेहरा को जज नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
आलोक मेहरा उत्तराखंड हाई कोर्ट की स्थापना के समय से ही हाई कोर्ट में कार्यरत हैं। आपको बता दें कि उत्तराखंड हाई कोर्ट के जज नियुक्त करने की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने अक्टूबर 2023 में की थी जिसके बाद 15 महीने तक यह मामला लंबित रह था।

