Women Dead Body Finds In Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में प्लास्टिक बैग में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवती की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच में बताई जा रही हैI फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
वसंत विहार थाना क्षेत्र में युवती का शव प्लास्टिक के बोरे में मिलने की घटना 22 सितंबर की बताई जा रही है। शव को छुपाने के लिए टी-स्टेट में सबको फेंका गया थाI घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। प्रथम जांच में पुलिस के द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
