Youth Shot Dead In Haldwani: उत्तराखंड के हल्द्वानी से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है यहां बदमाशों ने नैनीताल रोड पर एक अज्ञात शख्स ने युवक को गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत ही गई। युवक पर गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हैI आपको बता दे की गोली युवक के सर से आर पार हो गई है।
आसपास के लोगों के द्वारा जल्दी बाजी में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां युवक का इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान हनी प्रजापति के रूप में हुई है। आपको बता दे की पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हनी बेल जाली लॉज में रहने वाला है, तो वहीं आरोपी युवक की पहचान सुमित बिष्ट नाम से हुई है।
पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपसी कहा सुनी के दौरान आरोपी ने युवक पर फायरिंग की घटना के बाद आरोपी सुमित मौके से फरार है। इस हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के गिरफ्तारी के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने कहा कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

