Creators Meet 2025 By KBC: उत्तराखंड में पहली बार सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को सम्मानित किया गया। देहरादून के अशोक स्पा एंड रिसोर्ट में केदार बियोंड क्रिएशन यानी KBC के द्वारा क्रिएटर मीट 2025 का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड के प्रमुख सोशल मीडिया क्रिएटर ब्रांड प्रतिनिधि और डिजिटल इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान Politics, Brands & Entertainment डिजिटल पर और इनफ्लुएंसर्स की बदलती भूमिका पर चर्चा की गई। चर्चा में गायक रोहित चौहान, उद्योमी राजत चौधरी, एलोरा’स मेल्टिंग मोमेंट्स के फाउंडर मुदित गुलाटी, द मॉल ऑफ देहरादून से देविका तिवारी और कंटेंट क्रिएटर नेहा भंडारी ने अपने विचार सांझा किया।
Creators meet 2025 में उत्तराखंड के टॉप 10 क्रिएटर को सम्मानित किया गया। केबीसी की टीम ने कहा कि यह आयोजन राज्य की युवा क्रिएटिव कम्युनिटी को सम्मान और भविष्य की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि नितिन उपाध्याय ने कहा कि “इन्फ्लुएंस सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है बल्कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं।”

