Man Shoots Live-in Partner In Haridwar : हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां एक युवती की उसके लिव-इन पार्टनर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
आपको बता दें, घटना शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे की है। बताया गया कि शिवलोक कॉलोनी में रहने वाली पिंकी ब्यूटी पार्लर चलाती थी और मुकेश को उस पर शक रहता था। इसी शक के चलते उसने गोली मार दी। हत्या के बाद मुकेश सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक स्वास्थ्य विभाग में ACMO का ड्राइवर है। उसकी पहली पत्नी से दो जवान बेटे हैं, जबकि पिंकी से उसकी एक आठ साल की बेटी है। पिंकी और मुकेश करीब 11 वर्षों से दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत युवक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद और शक से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

