ग्रहण के चलते थमे धार्मिक कार्य, मंदिरों के कपाट बंद…

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार को साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में घटित होगा, जिसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आपको बता दें, ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 27 मिनट पर होगी और यह शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ग्रहण से करीब नौ घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो चुका है। इस कारण सुबह 6 बजकर 27 मिनट से ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक अवधि में पूजा-अर्चना और अन्य शुभ कार्यों को स्थगित रखने की परंपरा है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसके दौरान चंद्रमा लालिमा लिए हुए दिखाई दे सकता है। श्रद्धालुओं को पहले ही सूचना देने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा सूचना-पत्र लगाए भी गए। धार्मिक मान्यताओं के तहत लोगों से ग्रहण काल में नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Srishti
Srishti