65 वर्ष के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Elder Man Rape 10 Years old minor in Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है देहरादून में एक 65 वर्ष के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह घटना सहसपुर ब्लॉक की बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आटा चक्की संचालक है शनिवार शाम 4:00 बजे बच्ची आटा चक्की के पास से गुजर रही थी तभी आरोपी ने बच्चों को अकेला देखकर मौके का फायदा उठाया।

जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग ने बच्चों को बुलाया इसके बाद उसे कमरे में लेकर चले गया और वारदात को अंजाम दिया बच्चे के द्वारा विरोध करने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Srishti
Srishti