मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड अफसर की हत्या, 2 युवकों के विवाद में…

Morning Walk Turns Fatal In Dehradun Shooting : देहरादून से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां दो युवकों के बीच हुए विवाद से एक मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडयर  की गोली लगने से जान चली गई।

आपको बता दें, राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गाँव में सोमवार सुबह 7 बजे दो युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर अचानक विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत फायरिंग तक पहुंच गई। लेकिन बदकिस्मती से सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक रिटायर्ड ब्रिगेडयर फायरिंग की चपेट में आ गए। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों द्वारा घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर के अनुसार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Srishti
Srishti