Akhilesh Yadav’s younger Brother passes away: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष है।
बीते कुछ समय से ठिक नहीं चल रहा था स्वास्थय
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। श्याम प्रसाद मुखर्जी अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर देवेश चंद्रा ने बताया कि उनको जब यहां लाया गया था तो उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतीक यादव के शव को पंचनामा के बाद KGMU लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा है। आपको बता दे कि प्रतिक यादव का स्वास्थय बीते कुछ समय से ठिक नहीं चल रहा था।
शोक में डूबे परिजन
प्रतीक यादव के निधन की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में उनसे जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे। खबर के सामने आते ही राजनीतिक सामाजिक और कारोबारी हलकों में शोक की लहर दौड़ रही है। वही शोक में डूबे परिजनों के प्रति लोग अपनी संवेदनाए भी जाता रहे हैं।
राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाले प्रतीक यादव अपनी फिटनेस, बिजनेस और लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते थे। बता दे प्रतीक यादव लखनऊ में “द फिटनेस प्लेनेट” नाम से एक जिम के मालिक थे। इसके साथ ही वे “जीव आश्रय” नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से आवारा कुत्तो का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।
