लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड, 15 युवाओं की मौत की खबर…..

massive fire broke in Aliganj, Lucknow 15 young people lost their lives :सोमवार यानी 22 जून को लखनऊ के अलीगंज में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है जिसमें कई विभागों की लापरवाही बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना में 15 युवाओं की जान गई जिसमें 12 युवक और तीन युवतियां शामिल है। भीषण आग के कारण कुछ मिनट में धुएं ने ऐसी स्थिति पैदा की कई लोग अपनी जान बचाने के लिए तीन मंजिल से कूद गए। यह घटना एक एनीमेशन ट्रेंनिंग सेंटर में हुई जहां बड़ी संख्या में छात्र ट्रेनिंग ले रहे थे। हादसे से ठीक पहले एक छात्रा का जन्मदिन मनाया जा रहा था माहौल खुशी से भरा था लेकिन कुछ मिनट में सब कुछ बदल दिया और माहौल चीख पुकार में बदल गया।

साथ ही यह अग्निकांड हाल के वर्षो में लखनऊ की सबसे बड़ी अग्निकांड में गिना जा रहा है। घटना के बाद पता चला कि भवन में एनिमेशन केंद्र संचालित हो रहा था जिसका नक्शा रेजिडेंशियल था। लेकिन उसका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। एलडीए उपाध्यक्ष रमेश कुमार का मानना है कि भवन के उपयोग और स्वीकृत मानचित्र में अंतर था साथ ही जांच की जा रही है की आखिरी इतने वर्षों तक यह व्यावसायिक गतिविधियां अधिकारियों की नजर से कैसे बची रही। एलडीए के इंजीनियर और अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है वर्ष 2014 से अब तक इस क्षेत्र में तैनात अधिकारियों का रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं साथ ही जांच के बाद कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह हादसा सिर्फ एलडीए तक ही सीमित नहीं है बल्कि बिजली विभाग की भूमिका भी जांच की जानी चाहिए। जानकारी मिली है, कि भगवान को व्यावसायिक उपयोग के अनुरूप आवश्यक प्रतिक्रिया पूरी किए बिना बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया गया था।

मौजूद छात्रों का कहना है की हादसे के समय बिल्डिंग पूरी तरह धुएं से भर गई थी साँस लेना भी मुश्किल हो गया था। जिस दौरान वह बिजली के तार के सहारे नीचे उतरे और तार के गर्म होने के कारण उनके हाथ भी जल गए। वही मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार लोग गौरव कुमार एक्सचेंज कलेक्शन जानकीपुर, कमलेंद्र कुमार सिंह FSSO इंदिरा नगर,अनिल कुमार और प्रमोद पांडे की को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वालों में दो एलडीए के एक ऊर्जा विभाग और एक फायर विभाग के अफ़सर भी मौजूद थे।

Srishti
Srishti