नेपाल के पीएम बालेन शाह से मिले भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

Indian Ambassador meets Nepal PM Balen Shah: भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने आज नेपाल के सिंह दरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और मंत्री परिषद के दफ्तर में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों में नेपाल भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई जिसमें आपसी दोस्ती, साझा हित, विकास साझेदारी और चल रहे सहयोग पर ध्यान दिया गया।

रिपोर्टर्स के अनुसार राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के पीएम को शुभकामनाएं दी और दोनों देशों के संबंध को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। वहीं इसके जवाब में प्रधानमंत्री शाह ने दोनों पड़ोसियों देश के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने की जरूरत पर भी जोर दिया और ताजा हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने के महत्व को रेखांकित किया।

नेपाल के प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि आज सुबह नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री बालेन शाह से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी, भारत और नेपाल के बीच मजबूत और बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने पर सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई।

आपको बता दे यह पहली बार है कि लगभग 4 महीने पहले पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री बालेन शाह किसी विदेशी राजनयिक के साथ आमने-सामने द्विपक्षीय बातचीत की है। इससे पहले बालेन ने राजदूतों के साथ अकेले मुलाकात करने के बजाय समूह में बातचीत को प्राथमिकता देते हुए अकेले मुलाकात न करने का कड़ा रुख अपनाया था।

Srishti
Srishti