CM धामी ने उत्तराखंड के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी…

CM Dhami Approves DA Increase for Employees : उत्तराखंड की धामी सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। सीएम धामी ने राज्य के कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार, पात्र कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक की अवधि के महंगाई भत्ते के अंतर का भुगतान एरियर के रूप में नकद किया जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों के साथ-साथ स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और यूजीसी (UGC) वेतनमान में कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा।

बता दें कि भारत सरकार ने 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत किया है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

पढे़ – 6 नवंबर को देहरादून में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन, 2027 चुनाव का करेंगे शंखनाद…

Aarti Rawat
Aarti Rawat