Elephant Killed Women : गुलदार के बाद अब हाथी का आतंक, 1 बुजुर्ग महिला की ली जान, परिजनों में कोहराम

उत्तराखंड में अब गुलदार के बाद हाथी का आतंक (Elephant Killed Women) देखने को मिल रहा है राजधानी देहरादून में रायवाला में हाथी ने घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला को पटक–पटक कर मार डाला। जिस समय महिला घास लेने के लिए गई हुई थी उसे समय में दो अन्य महिला भी वहां से घास लेने गई थी, जिस समय हाथी ने महिला पर हमला किया उसे समय वह दो महिला वहां से भागने में कामयाब रही, इस कारण उन दो महिलाओं की जान बच पाई।

1 बुजुर्ग महिला की ली जान | Elephant Killed Women

जानकारी के अनुसार राजा जी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे गांव पंचायत रायवाला पर में एक बुजुर्ग महिला अपनी साथी दो महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने के दौरान वहां एक हाथी आ गया। हाथी को देखकर महिलाएं वहां से भागने लगी लेकिन हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को सूंड में पकड़कर पटकने लगा। हाथी ने पटक–पटक कर उसे महिला की जान ले ली। जबकि महिला के साथ गई दो अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

परिजनों में मचा कोहराम | Elephant Killed Women

बुजुर्ग के साथ गई महिलाओं ने घटना के बारे में उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला निवासी धूमा देवी (79) के रूप में हुई है। महिला की मौत की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। Elephant Killed Women

ये भी पढ़े:  PM Modi All Set to Meet France and US President, Recalls President Donald Trump's First Term Meet…

यह भी पढ़ें |

9 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन ने देखते ही मारने के जारी किए…..

Rupa Rani
Rupa Rani

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.