Forest Fire Today Update : राज्य में धधक रहे जंगल, बीते 24 घंटे मे आए 47 नए मामले, सरकार उठा रही सख्त कदम, 227 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड (Forest Fire Today Update ) के जंगलों में लग रही आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल धूं धूं कर कर जल रहे हैं। आपको बता दिन बीते 24 घंटे में गढ़वाल से कुमाऊं तक 47 जगह हो पर जंगल में आग लगने की नई घटनाएं सामने आई है। जबकि अब तक आग लगाने वाले 227 लोगों के खिलाफ शासन के द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड के जंगलों में नई आग लगने की घटनाएं लगभग 47 जगह पर पाई गई है, जिसमें से सबसे ज्यादा घटनाएं कुमाऊं मंडल में सामने आई है। अगर बात करें आज के लगने से जंगलों को हो रहे नुकसान की तो सोमवार को वन अग्नि के कारण एक घटना क कारण 78 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। Forest Fire Today Update

बीते 24 घंटे मे आए 47 नए मामले | Forest Fire Today Update

कुमाऊं मंडल में जंगलों में आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आ रही है कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा वनप्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में दो, सिविल सोयम वन प्रभाग में तीन, चंपावत वन प्रभाग में दो, पिथौरागढ़ वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में पांच, तराई पश्चिमी रामनगर वन प्रभाग में एक, रामनगर वन प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में एक और कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन विभाग से आग लगने की एक घटना सामने आई है। तो वही गढ़वाल मंडल में लैंसडौन भूमि संरक्षण वन विभाग में एक जगह आग लगने की घटना की खबर सामने आई है। Forest Fire Today Update

ये भी पढ़े:  Lok Sabah Election 2024 : आज शाम 3 बजे लगेगी आचार संहिता, जाने क्या होंगे बदलाव, चुनाव की तारीक का भी होगा ऐलान |

227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज | Forest Fire Today Update

उत्तराखंड के जंगलों में लगातार बढ़ती आग लगने की घटनाओं में से कुछ घटनाएं प्राकृतिक तौर पर गर्मी बढ़ने के कारण होती है। लेकिन अधिकतम घटनाएं मानव निर्मित पाई जाती हैं। जिसके कारण जंगलों में आग तेजी से बढ़ती है। आपको बता दें कि जंगलों की आग को लेकर सरकार बेहद ही गंभीर नजर आ रही है। सरकार ने जंगलों में आग लगने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं, जिसके बाद अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के अनुसार राज्य में आग लगने वाले 227 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें से 39 लोग नामजद हैं तो वही 188 लोग अज्ञात हैं। Forest Fire Today Update

यह भी पढ़े |

Forest Fire: 24 घंटे में गढ़वाल में नहीं हुई कोई वनाग्नि की घटना, कुमाऊं में अब तक पांच जगह जले जंगल

Rupa Rani
Rupa Rani

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.