Ronaldo created history in FIFA World Cup 2026 : फुटबॉल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक इतिहास रच दिया है।रोनाल्डो ने मंगलवार यानी 23 जून की रात को “फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-k लीग मैच में शानदार खेल दिखाया।
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मैच के दौरान उन्होंने दो गोल करके FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है की उम्र सिर्फ एक नंबर है उनकी काबिलियत कम नहीं हुई है। इसके अलावा रोनाल्डो 40 साल की उम्र पार करने के बाद फीफा वर्ल्ड कप मैच में दो गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में दर्शकों के सामने खेल रहे रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए मैदान में उतरे और छठे मिनट पर ही पहला गोल करके टीम का खाता खोला। साथ ही वह मैच में दो गोल करके छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप संस्करण (2006, 2010, 2014, 2018, 2026)में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। आपको बता दे रोनाल्डो के साथ मेसी का भी ये छठा वर्ल्ड कप है लेकिन 2010 में वह एक ही गोल कर पाए थे।
अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो से ठीक 1 दिन पहले 22 जून को दो गोल करके सबसे अधिक उम्र में दो गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। मैसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए थे। जिसके चलते रोनाल्डो ने उज़्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल करके मेंसी का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। बेहतरीन प्रदर्शन कर रोनाल्डो ने अपने लिए एक एतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।
