गुलदार के आतंक से बंद हुए स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

School Closed Due To Leopard Terror: पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में गुलदार की दहशत के चलते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिए हैं। इनमें प्राथमिक स्कूल से लेकर इंटर कॉलेज तक शामिल हैं।

गांवों में दहशत का माहौल

पिछले कुछ दिनों से पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के आसपास के छह गांवों में गुलदार को देखा गया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 12 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक के सभी शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार और शनिवार को छुट्टी घोषित की गई है। पूरे पौड़ी जिले में गुलदार की वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग की सक्रियता

गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में कारवाही तेज कर दी है। वन विभाग की टीमें सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रख रही है। वन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी इस समस्या का समाधान निकालने में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार अगर आगे कोई नया आदेश जारी नहीं होता है, तो स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार से फिर से शुरू हो जाएंगे। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोग भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और बच्चे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

Aarti Rawat
Aarti Rawat