Will Nikay Chunav Postpone?: निकाय चुनाव पर फिर लटकी तलवार, 3 महीने बढ़ा प्रशासकों का कार्यकाल, क्या अक्टूबर में हो पाएंगे चुनाव?

Will Nikay Chunav Postpone?: उत्तराखंड में आगामी अक्टूबर महीने में होने जा रहे हैं निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। राज्य में लंबित निकाय चुनाव में और देरी हो सकती है। प्रशासन के द्वारा बीते कई महीनो से निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है, लेकिन अब भी इसको लेकर संचय बना हुआ है। ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि निकाय चुनाव में अभी और देरी हो सकती है।

3 महीने बढ़ा प्रशासकों का कार्यकाल | Will Nikay Chunav Postpone?

आपको बता दे की प्रशासकों का कार्यकाल 3 महीने या बोर्ड के गठन होने तक के लिए बढ़ाया गया है। बीते साल 1 दिसंबर को नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया था, जिसके बाद जिलाधिकारी को प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद प्रशासक जिलाधिकारी का 6 महीने का कार्यकाल भी 31 मई 2024 को पूरा हो गया था। इसके बाद सरकार के सामने संवैधानिक संकट पैदा हो गया था, ऐसे में एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया है।

Will Nikay Chunav Postpone?

क्या अक्टूबर में हो पाएंगे चुनाव? Will Nikay Chunav Postpone

कुछ समय पहले जब सरकार निकाय चुनाव कराने के लिए कोई तारीख तय नहीं कर पाई थी तब मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य में निकाय चुनाव जल्द से जल्द करने को लेकर निर्देश दिए थे, जिसके बाद कयास यह लगाए जा रहे थे कि जल्द ही निकाय चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। लेकिन एक बार फिर प्रशंसकों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि निकाय चुनाव में फिर देरी हो सकती है। Will Nikay Chunav Postpone

यह भी पढ़े |

नगर निकाय चुनाव अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में होना तय, 15 सितंबर तक भेजा जाएगा पत्र……

देहरादून में नगर निकाय चुनाव होंगे मानसून के बाद, 15 सितंबर से अक्टूबर तक संपन्न कराए जाएंगे चुनाव

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.