फिर नीले ड्रम में मिली पति की लाश, पुलिस के हत्थे चढ़े कातिल पत्नी और प्रेमी

Another dead body of the husband was found in a Blue Drum: मेरठ से सामने आई नीले ड्रम की जैसी वारदात एक बार फिर सामने आई है। इस बार यह मामला राजस्थान के खैरथल–तिजारा जिले से सामने आया है जहां एक युवक की लाश उसके ही घर की छत पर नील ड्रम में मिली है।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस सनसनी के हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को हंसराम नाम के युवक का शव नीले ड्रम में उसी की घर की छत से बरामद हुआ। आपको बता दें कि मृतक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है जो की अपने परिवार के साथ किशनगढ़ बास इलाके में रहता था।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता और मकान मालिक का बेटा जितेंद्र घटना के बाद से ही लापता थे जिनको सोमवार पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि हंसराम शराब का आदी था और वह अक्सर मकान मालिक के बेटे जितेंद्र के साथ बैठकर शराब पीता था।

पुलिस के हत्थे चढ़े कातिल पत्नी और प्रेमी

इसी दौरान जितेंद्र और सुनीता के बीच नजदीकियां बड़ी। वारदात वाले दिन हंसराम पर धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए सुनीता ने नील ड्रम के अंदर शव को रख दिया और उसे गलाने के लिए उस पर नमक डाल दिया। शव के गलने पर बदबू फैलने से आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोल कर देखा तो अंदर हंसराम का शव अधगली हालत में पड़ा हुआ था।

Rupa
Rupa

Rupa Kumari is a young journalist with 5 years of experience in digital media in Uttarakhand. Currently, she is associated with TII, where she covers Uttarakhand politics as well as lifestyle, sports, and national and international news.